Tuesday, October 20th, 2026

 बर्फबारी से उत्तर भारत में दिखेगा ठंड का कहर 

 नई दिल्ली 
उत्तरी भारत को एक बार फिर कंपकंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा. भारत के मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 से 24 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ (WD) के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में  भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस (° C) कम हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसके बाद जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है और रविवार तक उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, हिमपात और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। शनिवार को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
 

 

#ठंड का कहर 

Source : Agency

पाठको की राय